


केदार धाम के कपाट मंगलवार को सुबह खोल दिए गए। मंदिर के पुजारी जगतगुरु रावल भीम शंकर लिंग शिवाचार्य ने मंदिर के कपाट खोले । मंदिर को फूलों से सजाया गया है।
मंदिर खोलने से पहले बैंड ने बेहतर प्रदर्शन कर वहां पर धार्मिक माहौल बनाया। पंडितों ने पूजा अर्चना कर मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया पूरी की और वहां मौजूद लोगों ने जय जयकारा लगा कर माहौल को और धार्मिक बनाया । हर कोई श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने के लिए उतावला था और वह भक्तिमय माहौल के अंदर दर्शन करने के लिए आगे बढ़ रहा था ।
मौसम खराब होने और बर्फबारी के कारण यात्रियों को बीच में रोका गया है। इस सबके बावजूद श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर के बाहर खड़ा हुआ है। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई है। मौसम के मुताबिक यहां पर माइनस 6 डिग्री तापक्रम है।