


`कोटा की रहने वाली किन्नर ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला विधायकपुरी थाने में दर्ज कराया है।
किन्नर ने रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2015 में किन्नर होने का पता चलने पर उसे घर से निकाल दिया गया था और करीब 8 महीने पहले मैं जयपुर आई। विधायकपुरी इलाके में स्थित एक होटल में रहने लगी जनवरी 2022 फोन कॉल के जरिए उसकी दोस्ती कानपुर के सलमान से हुई। इमोशनली तरीके से ब्लैकमेल कर उसका विश्वास जीत लिया।
अगस्त 2022 उसने मिलने के लिए होटल आया और दुष्कर्म किया। उसके बाद वह घुमाने के लिए अजमेर ले गया। सलमान ने टैक्सी और रहने खाने का खर्चा भी उससे कराया और अजमेर होटल में भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया । इसके बाद सलमान अपने दोस्तों के साथ रिलेशन बनाने के लिए दबाव डालने का लगा। मना करने पर धमकाया और कहा कि तेरा भी वही हाल करूंगा जो श्रद्धा का दिल्ली में हुआ था। धोखा देकर ₹ 90 हजार भी ले लिए और अब धमकियां दे रहा है।