Saturday, 29 August 2026

जनकल्याणकारी योजनाओं से रिपीट होगी सरकार, जनप्रतिनिधि राजनीति की पाठशाला में सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाए : राठौड़


जनकल्याणकारी योजनाओं से रिपीट होगी सरकार, जनप्रतिनिधि राजनीति की पाठशाला में सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाए : राठौड़

राजस्थान पर्यटन विकास निगम  अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड ने कहा कि जनप्रतिनिधि राजनीति की पाठशाला में सफल होने के लिए सरकार  के महंगाई राहत शिविर में सक्रिय भूमिका निभाए।

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़  सोमवार को सरकार द्वारा  दस जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आम जनता को लाभान्वित करने के लिए आयोजित महंगाई राहत केम्प में मुख्य अतिथि की हैसियत से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान मॉडल स्टेट के रूप में उभर रहा है और राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आमजन को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाएं और स्वय सेवी संस्थाएं समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार द्वारा लगाए जा रहे महंगाई राहत शिविर के माध्यम से राहत प्रदान  कराएं। 

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने ग्राम पंचायत बुबानी महात्मा गांधी स्कूल वार्ड नंबर 80 वैशाली नगर नगर निगम अजमेर  और ग्राम पंचायत कड़ेल पुष्कर में आयोजित महंगाई राहत केम्प का उद्घाटन किया  और लाभान्वितों को पट्टे वितरित किए।

उन्होंने कहा कि ₹500 में गैस सिलेंडर  ,चिरंजीवी योजना , दुर्घटना बीमा 100 यूनिट घरेलु मुफ्त, बिजली किसानों को दो हजार यूनिट बिजली, योजना फूड पैकिंग, कामधेनु योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन और मनरेगा में 125 दिन रोजगार के लिए महंगाई राहत कैम्प में पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बीएम गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से की बदौलत एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में रिपीट होगी। 


महंगाई राहत केंम्प के उद्घाटन समारोह में जिला कलक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, नगर निगम की महापौर ब्रजलता हाडा, उपमहापौर नीरज जैन, आयुक्त सुशील कुमार,  उपायुक्त सीता वर्मा, पूर्व विधायक डाँ. श्रीगोपाल बाहेती, डाँ. राजकुमार जयपाल, महेंद्र सिंह रलावता, नगर निगमनेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली,  शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान  अध्यक्ष विजय जैन, महासचिव कुमार बंसल, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वाहिद खान, निर्मल बेरवाल, पवन ओड, अजय कृष्ण तेनगौर, नोरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, कपिल सारस्वत, हेमंत जोधा, लक्ष्मी बुंदेला, मुबारक अली एडवोकेट, सम्राट मुन्नवर खान, हमीद चीता सहित बड़ी संख्या में पार्षद गण कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Previous
Next

Related Posts