


वर्क संस्था राजस्थान के प्रवक्ता सैयद असगर अली के नेतृत्व में सोमवार को घण्टाघर के समीप अम्बेडकर सर्किल पर निःशुल्क वर्क जनता रसोई का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 लोगों ने स्वादिष्ट शुद्ध शाकाहारी आलू ,मटर पुलाव का आनंद लिया।
वर्क जनता रसोई से पूर्व असगर अली ने नगर परिषद टोंक के सभापति अली अहमद से मुलाकात की तथा उमराह तथा ईद की मुबारक दी, तत्पश्चात कार्यक्रम की जानकारी दी जिसकी सभापति ने सराहना करते हुए हकीकत हसन पार्षद को कार्यक्रम में प्रतिनिधि के लिए भेजा।असगर अली ने बताया कि इस बार सभी त्योहार रमज़ान,रामनवमी, गुडफ्राइडे,महावीर जयंती,हनुमान जयंती, ज्योतिबा फूले जयंती,बाबा साहब अम्बेडकर जयंती, ईदुल फितर तथा परशुराम जयंती लगभग एक माह के अंतराल में आ हैं हमने अपनी श्रद्धा तथा समयनुसार मानव सेवा के कार्य किए हैं,इसी उपलक्ष में सोमवार को 200 लोगों को निःशुल्क स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन कराया गया। कार्यक्रम में वर्क संस्था से सैयद असगर अली,रिटायर्ड मास्टर परवेज,बद्री।गुर्जर,सैयद मश्कुर अली,आमिर खान, मीजान खान,रोहित,तथा साजिद शामिल थे। जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से सेवा कर सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय दिया।ज्ञात रहे कि वर्क संस्था सतयुग के आगमन के लिए कार्यरत है वर्क संस्था के सिद्धांत में शामिल है, हमारा पूज्य एक परमेश्वर,हमारी जाति मानव परिवार,हमारा गौरव हिंदुस्तान,हमारा सपना अखंड भारत,हमारा संकल्प युग परिवर्तन,सतयुग जब शुरु होगा, भारत विश्वगुरू होगा है।