


वरुण पथ थाना मानसरोवर के सामने विभिन्न कॉलोनियों को जोड़ते हुए वंदे मातरम सर्किल तक जाने वाली 100 फुट रोड निर्माण को लेकर सालों से कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इसको लेकर स्थानीय लोग बेहद परेशान है इसके बावजूद भी जेडीए समय रहते हुए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस विरोध के चलते सोमवार को कॉलोनी के लोगों ने धरना देकर अपना विरोध प्रकट किया।
यही नहीं कॉलोनी के लोगों ने जेडीए जाकर जेडीसी और उपायुक्त से मिलने की कोशिश कि नहीं मिलने पर रोष व्यक्त किया और 100 फुट रोड पर धरना देने का ऐलान किया। इसकी सूचना जेडीसी तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल उपायुक्त सुरेश चौधरी को मौके पर भेजकर लोगों को ही आश्वस्त किया कि समय रहते हुए रोड बता दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जेडीए द्वारा 20-22 साल से डामरीकरण से वंचित रखा गया। इस रोड का एलाइनमेंट भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कई बार जेडीए द्वारा बदला गया औरमान्यवास क्षेत्र की लगभग 20-25 कॉलोनियों को जोड़ने वाली यह रोड कभी नहीं बन पाई l जबकि जेडीए ने इन कॉलोनियों को नियमित करने के समय प्लॉट धारियों से विकास नाम पर करोड़ों रुपए की राशि वसूली गई थीl लेकिन उसके रहने वालों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह नहीं दीजिए। इस रोड को बनवाने पर विभिन्न व्यक्तियों द्वारा स्टे ले लिया गया, लेकिन विभिन्न कॉलोनियों के सामूहिक प्रयास के चलते हाईकोर्ट से 28 मार्च 2023 को खारिज करवाया गया। हाईकोर्ट ने जेडीए को 3 महीने में इस रोड को बनाने का आदेश दिया था l इसके लिए हमारी विकास समितियों के अध्यक्ष, महासचिव जेडीए अधिकारियों से मिले किंतु उनके द्वारा टालमटोल की नीति अपनाई गई और जेडीए ने इस रोड के बनाने में कोई रुचि नहीं दिखाई गई l