


बाड़मेर जिले के गुडामालानी ग्राम पेट्रोल पंप ऑल पूरा गांव के पास सोमवार सुबह 4:00 बजे बीकानेर से सांचौर जा रहे हाईवे पर दो ट्रेलर आपस में भिड़ गए और दोनों में आग लग गई। इस हादसे में 3 लोग जिंदा जल गए। दोनों टेलर में 4 लोग सवार थे।
पुलिस ने बताया कि एक ट्रेलर के ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण यह दोनों में टक्कर हो गई। एक ट्रेलर में टाइल्स भरी हुई थी वह सामने से आ रहा था और दूसरे में बजरी भरी हुई थी। हादसे में प्रदीप, लक्ष्मण राम दोनों सवार थे। दोनों बीकानेर के धरनोक गांव के रहने वाले हैं जिंदा जल गए। मिट्टी से बड़े वाले ट्रेलर में मोहम्मद हाफिज वह भी जल गया।लक्ष्मण ने कूदकर अपनी जान बचाई।