


टोंक से भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को केंद्र से विभिन्न योजनाओं से मिल रहे बजट को खर्च नही कर पा रही।
उन्होंने कहा कि जल मिशन योजना के तहत हर घर को नल से जल कनेक्शन के तहत पानी दिया जाना है।लेकिन अभी तक 12 हजार करोड़ रुपए की राशि को खर्च नही किया गया।उन्होंने टोंक को रेल लाइन से जोड़े जाने सम्बंन्धी टोंक की वर्षों से चली आ रही मांग को लेकर राज्य सरकार को कोसते हुए कहा कि राज्य सरकार अपने हिस्से की राशि व निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने का सहमति पत्र नही भेज रही।
भाजपा की गुटबाजी पर कहा कि सभी भाजपाई एकजुट है,चुनाव में सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी चाहते है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनें।
कांग्रेस की प्रदेश राजनीति में फिर वही पिछले बयान को दोहराते हुए सांसद जौनापुरिया ने कहा कि कांग्रेस में गहलोत मजबूत है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना ने बताया किपूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अरुण चतुर्वेदी, भाजपा विधायक अनिता भदेल 26 अप्रैल को टोंक में आयोजित कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनाक्रोश महाघेराव में मौजूद रहेंगे।
पराना ने कहा कि बजट घोषणा में मुख्यमंत्री ने महिलाओ को पचास फीसदी बस यात्रा किराए की घोषणा की थी लेकिन आदेश में सिर्फ लोकल बस सेवा में ही छूट दी गई।प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जयपुर के सह प्रभारी नरेश बंसल,भाजपा जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,नगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जेन भी मौजूद थी।