


टोंक जिले के मालपुरा थाना अंतर्गत मालपुरा कस्बा की पुरानी तहसील क्षेत्र में शनिवार को तेज गति से मोटर साईकिल चलाने से एक बालिका घायल हो जाने के उलाहना देने के मामले में दो समुदाय विशेष में पथराव होने से हड़कम्प मच गया।
दोनों पक्षो के बीच हुई पत्थरबाजी में दो पुलिसकर्मी सहित एक दर्जन महिला व पुरुष घायल हो गए।जिनमें से एक को गम्भीर हालत में इलाज के लिए चिकित्सकों ने जयपुर रेफर किया है।शेष घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालपुरा में भर्ती कराया है। जिसकी इतला मिलते ही डीएसपी सुशील मान पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रण में किया। दोनों पक्षों में हुए पथराव के बाद स्थिति नियंत्रण में है लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
वही इलाके में काफी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया है। टोंक पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त जाब्ता मालपुरा बुलाया गया है। मालपुरा वृत क्षेत्र के सभी थानों के जाब्ते को सुरक्षा की दृष्टि से मालपुरा घटनास्थल तैनात किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को तेज मोटर साईकिल चलाने के कारण एक बालिका घायल हो गई थी। युवकों द्वारा तेज मोटर साईकिल चलाने का एक समुदाय विशेष के लोगो द्धारा उलाहना दिया तो दोनों समुदाय विशेष के बीच विवाद हो गया।जो देखते ही देखते आपस में पत्थरबाजी में बदल गया। मालपुरा में हुए पथराव में पुलिसकर्मी पुखराज पुत्र धर्मा व रामजीलाल पुत्र मूलचंद शर्मा घायल हो गए।
दोनो पक्षों के पथराव में नाथू पुत्र भैरू गुर्जर, महिला सूरजकरणी पति रिद्धकरण गुर्जर व प्रेमचंद पुत्र रिद्धकरण गुर्जर ,रतनी पत्नी नाथू गुर्जर,अयोध्या पत्नी रामदेव गुर्जर,फोरन्ता पत्नी राजू आदि घायल हो गए। जिनमें से नाथु गुर्जर को गम्भीर रूप से घायल होने के कारण चिकित्सकों ने इलाज के लिए जयपुर रेफर किया है। जिसकी इतला जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज को दी गई जिन्होंर्ने आवश्यक निर्देश दिए है वही घटना की पूरी मोनिटरिंग की जा रही है। अभी हालात सामान्य बने हुए हैं वही दोनों पक्षो के बीच समझाईश की गई है वही जगह-जगह जाब्ता पुलिस फोर्स तैनात की गई है।