


शास्त्री नगर की इंदिरा वर्मा कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप शर्मा ने शास्त्री नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया कि आरोपी मोहन लाल शर्मा और उसके बेटे रवि शर्मा ने मेरे छोटे भाई राजू शर्मा की ₹ 5 लाख लेकर शादी कराई।
शादी किस लड़की से तय की गई वह लड़की नहीं थी लेकिन आ गया दहेज का मुकदमा दर्ज कर देंगे जिससे शादी हो रही है। दबाव में आकर शादी कर ली गई 1 महीने बाद ही लुटेरी दुल्हन गहना लेकर फरार हो गई उसके बाद मेरे भाई ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को प्रदीप में लुटेरी दुल्हन सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसमें लिखा है कि इन लोगों ने आत्महत्या के लिए उकसाया।
रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी मोहन लाल शर्मा और उसके बेटे ने भाई राजू और मां को उस लड़की से मिलवाया गया। एक दूसरे की पसंद आने के बाद रिश्ता तय कर दिया गया 5 लाख लेने के बाद 9 दिसंबर 2022 को सास नगर झूलेलाल मंदिर में शादी कराना तय किया गया शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई 9 दिसंबर को राजू की बारात लेकर मंदिर पहुंचे वरमाला के समय जो लड़की दिखाई गई थी वह नहीं थी उस समय कहा गया कि उस लड़की ने शादी करने से मना कर दिया है ऐसे में दूसरी लड़की तैयार की गई है। उस समय कहा गया कि यदि दहेज के मामला दर्ज करा दिया तो लेने के देने पड़ जाएंगे। इसके बाद 9 जनवरी को लुटेरी दुल्हन सारे गहने और कीमती कपड़े लेकर भाग गई। इस घटना से दुखी होकर मेरे भाई ने भी 8 मार्च को आत्महत्या कर ली। इस मामले को लेकर शुक्रवार को सास नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।