


खालिस्तान की मांग करने वाले अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने रविवार को सुबह मोगा से गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल को रोटी गांव में एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया है गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल गुरुद्वारे में प्रवचन दे रहा था। अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जाएगा जहां पर एनएसए ने मामला दर्ज किया हुआ है।
अमृतपाल 36 दिन से फरार था। उसने अपने एक समर्थक की रिहाई के लिए 23 फरवरी को पंजाब के अजनाला थाने पर हमला किया था और पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए 23 फरवरी को घेराबंदी की थी लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया था।