Saturday, 29 August 2026

फ्रिज में करंट आने से बेटी और पिता की मौत, मां झुलसी, हालात गंभीर ,गुजरात के अस्पताल में चल रहा है इलाज


फ्रिज में करंट आने से बेटी और पिता की मौत, मां  झुलसी,  हालात गंभीर ,गुजरात के अस्पताल में चल रहा है इलाज

उदयपुर जिले के कोटडा इलाके के गांव सड़ा में शुक्रवार रात 11:00 बजे  फ्रिज से सामान निकालते समय बेटी के करंट लग गया। बेटी को बचाने के लिए माता-पिता भी दौड़े तो दोनों करंट की चपेट में आ गए हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई । हादसे में झुलसी माता को इलाज के लिए गुजरात के अस्पताल में भर्ती किया है।

पुलिस ने बताया कि कोटरा इलाके के सड़ा गांव में बाबूलाल पारगी जो कि पंचायत राज विभाग में क्लर्क है। शुक्रवार रात्रि को 11:00 बजे पानी पीने के लिए उसकी बेटी संगीता उठी थी पानी की बोतल निकालने के लिए फ्रिज में जैसे ही हाथ लगाया करंट लग गया। अचानक चिल्लाने की आवाज सुनकर माता-पिता भी उसे बचाने के लिए दौड़े। उन्होंने विधि के हाथ लगा लिया तो उनके भी करंट आ गया पिता और बेटी की तो मौत हो गई । जबकि मां वर्षा  बुरी तरह से झुलस गई उसे इलाज के लिए गुजरात के ईटर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है।


    Previous
    Next

    Related Posts