Saturday, 29 August 2026

6 दिन बाद रामप्रसाद मीणा आत्महत्या प्रकरण को लेकर धरना हुआ समाप्त, पैतृक गांव कोटखावदा में हुआ अंतिम संस्कार


6 दिन बाद रामप्रसाद मीणा आत्महत्या प्रकरण को लेकर धरना हुआ समाप्त, पैतृक गांव  कोटखावदा में हुआ अंतिम संस्कार

आखिर 6 दिन के बाद रामप्रसाद मीणा आत्महत्या प्रकरण के मामले में सरकार और परिवारजनों में समझौता हो गया। 6 मांगे मान ली गई और कहा गया कि आगामी 15 दिन में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रामप्रसाद मीणा का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव  कोटखावदा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर दिया गया। धरना स्थल पर शनिवार को जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और भाजपा के सांसद  डॉ. करोड़ी लाल लाल मीणा की अगुवाई में बातचीत हुई उसमें तय किया गया कि रामप्रसाद मीणा के हत्या प्रकरण की जांच 15 दिन में करने के बाद दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी तय किया गया कि जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी की भी जांच कराई जाएगी । बातचीत में तय किया गया कि रामप्रकाश के पुत्र को संविदा की नौकरी के साथ ही एक  डेयरी बूथ  भी दिया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। परिवार जनों को ₹ 50 लाख की राशि डॉ करोड़ी लाल मीणा एकत्रित करके देंगे। इससे पहले प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ भी पहुंचे और उन्होंने परिवार से मुलाकात कर पूरी सहायता का आश्वासन दिया।

Previous
Next

Related Posts