


भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज की ओर से निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा का महापौर श्रीमती ब्रज लता हाड़ा, नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार और डिप्टी मेयर नीरज जैन सहित पार्षदों ने स्वागत किया। निगम परिवार की ओर से भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद भी लिया।
ब्राह्मण समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा और वाहन रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई नगर निगम की और पहुंचने पर निगम के सामने श्रीमती हाड़ा, आयुक्त सुशील कुमार, डिप्टी मेयर जैन, नेता प्रतिपक्ष सुश्री द्रोपदी कोली, पार्षद श्याम प्रजापति, राजेंद्र राठौड़, नौरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, हेमंत शर्मा, नितिन जैन, श्रवण कुमार, विक्रम तंबोली, सीलम बेरवा, सुनील धानका, कुशाल कोमल, विनोद कुमार, लक्ष्मी बुंदेल, रणजीत सिंह, मनीष सेठी, हेमलता बंसल, सहित पार्षदों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। निगम परिवार की ओर से ब्राह्मण समाज के प्रमुख लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। निगम की ओर से शोभायात्रा में हिस्सा लेने वाले लोगों को पेय पदार्थ एवं शीतल जल का वितरण किया गया।