Saturday, 29 August 2026

सांगानेर में लगी आग, भाजपा विधायक डॉ. लाहोटी ने पहुंच कर लिया जायजा


सांगानेर में लगी आग, भाजपा विधायक डॉ. लाहोटी ने पहुंच कर लिया जायजा

शनिवार को  सांगानेर क्षेत्र मालपुरा गेट 11 नंबर बस स्टैंड चाय कचौड़ी की दुकान पर सिलेंडर में आग लगी । आगकी सूचना के बाद सांगानेर के भाजपा विधायक डॉ. अशोक लाहोटी मौके पर पहुंचे  और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सहायता का आश्वासन दिया। 

भाजपा विधायक डॉ. लाहोटी ने पीड़ित दुकानदार से पूरी जानकारी ली और उन्होंने  उन युवाओं  की  सराहना की और कहा कि अगर हिम्मत करके कुछ  युवक 4 सिलेंडर को वहां से बाहर  नहीं निकालते तो निश्चित तौर पर बड़ी घटना घटित हो सकती थी।  उन्होंने कहा कि सांगानेर का यह क्षेत्र घनी आबादी  वाला  है। घटना के बाद क्षेत्र में जाम लग गया।

    Previous
    Next

    Related Posts