Saturday, 29 August 2026

एआईसीसी ने प्रदेश कांग्रेस पर नजर रखने के लिए तीन सह प्रभारी किए नियुक्त


एआईसीसी ने प्रदेश कांग्रेस पर नजर रखने के लिए तीन सह प्रभारी किए नियुक्त

अखिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा को 5 महीने बाद अपनी टीम दे दी है। संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल शनिवार को राजस्थान प्रदेश की कांग्रेस को संभालने के लिए 3 प्रभारी नियुक्त किए हैं । दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन, गुजरात में सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ और पूर्व में रह चुके सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन को सह प्रभारी बनाया गया है।

चुनाव से पहले सह प्रभारियों की नियुक्ति से निश्चित तौर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को अब प्रदेश  कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। राजस्थान प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा होने के कारण प्रभारी रंधावा पूरी तरीके से संगठन को संभाल नहीं पा रहे थे। अब सह प्रभारी के आ जाने के बाद उनका काम बैठकर पार्टी की सक्रियता को बढ़ावा दिया जा सकता है।


Previous
Next

Related Posts