


लोकसभा की गृह समिति के नोटिस के निर्धारित समय के अनुरूप राहुल गांधी ने शनिवार को तुगलक रोड लेन स्थित सरकारी बंगला खाली कर दिया। उन्होंने लोकसभा सचिवालय को अपने घर की चाबी सौंपी उन्होंने उनके स्टाफ में काम करने वाले कर्मचारियों से हाथ मिला कर उनका आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी मौजूद रहे।
राहुल गांधी इस बंगले में 19 साल रहे और उसके बाद वे अपने माता जी की 10 जनपद पर रहने के लिए चले गए। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं वर्ष 2004 में पहली बार अमेठी से सांसद चुना गया था और मुझे वर्ष 2005 में यह बंगला बतौर सांसद मिला था। अब लोकसभा ने मेरी सदस्यता रद्द की है ऐसे में मैं सांसद नहीं हूं और यह बंगला खाली करके दे रहा हूं उन्होंने कहा कि मुझे सच्चाई के लिए मुझे यह बलिदान देना पड़ा।