


सर्व ब्राह्मण महासभा की और से आराध्य भगवान परशुराम की प्राण प्रतिष्ठा मानसरोवर मेट्रो स्टेशन स्थित पिल्लर नम्बर-1 के पास शिव मंदिर, शर्मा फार्म हाउस में पूर्ण विधि विधान से हुई और आज से यहां भगवान परशुराम का नियमित पूजन प्रारम्भ हो गया है।
इस अवसर पर 11 विद्वान पण्डितों से विधि विधान से वैदिक मंत्रो के साथ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पंचकुण्डीय यज्ञ, गणेश मण्डल पूजन, अर्चना, जलाधिवास, अन्नाधिवास, माहान्यास प्राण प्रतिश्ठा के साथ परषुराम की प्राण प्रतिश्ठा की गई। इस अवसर पर विभिन्न अधिवास, स्नान, अभिषेक किया गया। पण्डितों ने ‘‘तन्नो परशुराम प्रचोदयात’’ मंत्र के साथ हवन में आहूतिया अर्पित की। पुरूशुक्त से भगवान परशुराम का विधिवत पूजन कर प्राणो का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर नगर परिक्रमा के भाव से पहले मूर्ति की यात्रा निकाली गई। जिसमें शंख, ध्वनी, घण्टे-घडियाल बजाते हुए भगवान परशुराम के जयकारे के साथ तपती धूप में सैंकडो श्रद्वालुओं ने नंगे पाव परिक्रमा की। इसके बाद प्रतिमा को विराजमान कर महाआरती की गई ।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने घोषणा की है कि हर वर्ष जयपुर के प्रमुख मंदिरों में भगवान परशुरामकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। साथ ही मिश्रा ने राज्य सरकार से मांग की है कि सरकार हमें जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध करवाये। जिससे की भगवान परशुराम पीठ की स्थापना की जा सके। महासभा ने 111 फीट की भगवान परशुराम की मूर्ति लगाने का अभियान भी चला रखा है।
सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर के युवा अध्यक्ष अविकुल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के बताए हुए जो पद्चिन्हों पर युवाओं को चलना चाहिए। उन्होने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में 100 भगवान परशुराम की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का संकल्प लेता हूं। जिस भी मंदिर में परशुराम की मूर्ति की आवश्यकता होगी वो मैं निःशुल्क उपलब्ध कराउंगा।
पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी, विप्र कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, अरूण शर्मा सपत्नीक विनिता शर्मा, प्रदेष उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, विप्र महासभा के संरक्षक सेवानिवृत उप-पुलिस अधीक्षक नटवर लाल शर्मा, आरएएस आषीश शर्मा, जयपुर संभाग अध्यक्ष युवा दिनेष शर्मा, विधि प्रकोश्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष युवा अविकुल शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री श्याम शास्त्री, नीलम मिश्रा, सर्वधर्म जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गोदारा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र प्रधान, वार्ड 63 के पार्षद पीयूश किराडू, युवा प्रकोष्ठ के रवि शर्मा, प्रमोद शर्मा, हरीश मिश्रा, उमाशंकर शर्मा, कवि शर्मा, सुरेश उपाध्याय,एडवोकेट बीबी शर्मा, राघव दाधीच, संजय शर्मा, सुनील शर्मा, चिन्मय शर्मा, षिप्रा शर्मा, संगीता शर्मा, पत्रकार आनन्द शर्मा, अभिनव शर्मा, राघव दाधिच, एडवोकेट गोपाल शर्मा, अनुभव शर्मा, ज्योतिशी अशोक शर्मा, खुशी शर्मा, पूजा शर्मा , रीतिका शर्मा, चंद्रशेखर पाण्डे, योगिता पांडे सहित सैंकडो ब्राह्मण बंधु उपस्थित थे। 23 अप्रेल रविवार को सुबह शस्त्र पूजन कर, शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता भगवान परशुराम की पूजा की जाएगी।