


राजस्थान पर्यटक विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने पैलेस ऑन व्हील्स के ट्यूर में शामिल देशी-विदेशी मेहमानों का शनिवार को दिल्ली पहुंचकर अभिनन्दन एवं स्वागत किया।
उन्होंने शाही ट्रेन के मेहमानों में शामिल भारत सरकार एवं विभिन्न राज्यों के पर्यटन बोर्ड के प्रतिनिधियों, विदेशी ट्यूर ऑपरेटर्स एवं प्रतिनिधियों के साथ ही दिल्ली से जयपुर तक यात्रा कर उनका फीडबैक लिया।