


परशुराम शोभायात्रा के तपस्वी भवन पहुंचने पर पुष्कर सरोवर दिव्य महाआरती संघ परशुराम यात्रा की महाआरती करेगा।
महा आरती पंडित चंद्रशेखर गॉडकरेंगे यह कार्यक्रम भी संतों के सानिध्य में होगा। शोभायात्रा में शामिल संत और तपस्वी भवन पर उपस्थित संतों का मिलन होगा परशुराम रथ की भी आरती की जाएगी।
पुष्प वर्षा भी की जाएगी उससे पूर्व सब हिंदू समाज की ओर से परशुराम भगवान ने केवल ब्राह्मणों के भगवान हैं बल्कि सर्व समाज हिंदुओं के भगवान है इस पर संतों का व्याख्यान होगा। जिसमें सभी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे। इसके अलावा जयपुर से राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम जैमिनी भी होंगे। जिनका भी भव्य स्वागत किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक सेवानिवृत्त सेशन जज अजय शर्मा ने बताया कि 22 अप्रैल शनिवार साईं काल 6:00 बजे भगवान परशुराम सर्व हिंदू समाज के आराध्य विषय पर संतों का व्याख्यान किया जाएगा। शाम 7:00 बजे तपस्वी भवन वैशाली नगर अजमेर पहुंचने पर सर्व हिंदू समाज संतों सहित भगवान परशुराम शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा