Saturday, 29 August 2026

रोजगार लेने वाला नहीं रोजगार देने वाला बने युवा: बोहरा


रोजगार लेने वाला नहीं रोजगार देने वाला बने युवा: बोहरा

जयपुर की दादिया ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत रोजगार सृजन कैंप लगाया गया। जिसके माध्यम से जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने वहां उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी ।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत मिलने वाले ऋण के लिए आवेदन भी करवाए। वहां पहले ऋण आवेदनकर्ता का आवेदन सांसद बोहरा एवं खादी ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन मनोज गोयल ने कंप्यूटर पर बटन दबाकर सबमिट किया। वहां 50 से ज्यादा लोगों ने ऋण के लिए आवेदन सांसद बोहरा कहा की इस कैंप का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी युवा कोई भी महिला कोई भी व्यक्ति जो कुछ ना कुछ काम करना चाहता है अपना स्वरोजगार स्थापित करना चाहता है। उसे आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जा सके। हमारे देश के युवा रोजगार लेने की वजह रोजगार देने वाले बने। 

सांसद  बोहराने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है यहां की युवा शक्ति भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभा रही है आज भारत में बनी स्टार्टअप्स विश्व भर में नाम कमा रहे हैं। इस कैंप के माध्यम से लघु उद्योग शुरू करने वाले लोगों को भी  सहायता मिलेगी लघु उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहे हैं, और यह जानकर बड़ा हर्ष होता है कि लघु उद्योगों में अधिकतर काम कर महिलाएं हैं भारत की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही है।


Previous
Next

Related Posts