


जयपुर पुलिस कमिश्नर की विशेष टीम सीएसटी ने नकली नोटों के तस्करों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराकर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सर्च दौरान बदमाशों के पास से ₹ 7400 के नकली नोट बरामद किए हैं । पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हरियाणा से नकली नोट लेकर आए थे और जयपुर के बाजारों में चलाने की फिराक में थे।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश विश्नोई ने बताया कि जयपुर शहर में नकली नोटों की तस्करी करने और बाजार में नकली नोट चलाने वालों के खिलाफ कमिश्नर की विशेष टीम ने सदर थाने में गुढागोढजी जिला झुंझुनू के रणधीर सिंह, चिड़ावा के कर्मवीर सिंह और अशोक कुमार जाट को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 7400 रुपए के नकली नोट मिले हैं । इसमें ₹ 500 के 14 और ₹ 100 के दो और ₹ 200 का एक नोट मिला है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर जिन्होंने और कहां का यह नकली नोट चलाएं।