Saturday, 29 August 2026

पुलिस कमिश्नरेट की विशेष टीम ने नकली नोट चलाने वाले तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, ₹ 7,400 के नकली नोट किए बरामद


पुलिस कमिश्नरेट की विशेष टीम ने नकली नोट चलाने वाले तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, ₹ 7,400 के नकली नोट किए बरामद

जयपुर पुलिस कमिश्नर की विशेष टीम सीएसटी ने नकली नोटों के तस्करों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराकर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने  सर्च दौरान बदमाशों के पास से ₹ 7400  के नकली नोट बरामद किए हैं । पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हरियाणा से नकली नोट लेकर आए थे और जयपुर के बाजारों में चलाने की फिराक में थे।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश विश्नोई ने बताया कि जयपुर शहर में नकली नोटों की तस्करी करने और बाजार में नकली नोट चलाने वालों के खिलाफ कमिश्नर की विशेष टीम ने सदर थाने में गुढागोढजी जिला झुंझुनू के रणधीर सिंह, चिड़ावा के कर्मवीर सिंह और अशोक कुमार जाट को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 7400 रुपए के नकली नोट मिले हैं । इसमें ₹ 500 के 14 और ₹ 100 के दो और ₹ 200 का एक नोट मिला है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर जिन्होंने और कहां का यह नकली नोट चलाएं।



Previous
Next

Related Posts