


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 21 अप्रैल को अजमेर के चंद्रवरदाई स्टेडियम मैं आयोजित मेगा जॉब फेयर के अवलोकन के लिए जयपुर से हेलीकॉप्टर से प्रातः 11.45 बजे रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे अजमेर पहुंचेंगे।
सीएम गहलोत दोपहर 2:00 बजे तक मेगा जॉब फेयर में मौजूद रहेंगे और वहां पर गए युवकों को नौकरी का नियुक्ति पत्र देंगे। सीएम गहलोत इस कार्यक्रम के बाद अजमेर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से 2.10 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीएम गहलोत दोपहर 2:15 बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।