Saturday, 29 August 2026

पत्नी की हत्या कर फरार पति गिरफ्तार : चरित्र पर शंका को लेकर की हत्या


पत्नी की हत्या कर फरार पति गिरफ्तार : चरित्र पर शंका को लेकर की हत्या

पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को चित्तौड़गढ़ जिले  के कनेरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 24 घंटे में ही गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पत्नी की हत्या कर घाटा रानी के जंगल मे छुपा हुआ था। आरोपी के भाई ने पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया था।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि कनेरा थाने के पीलखेड़ी निवासी बालकिशन अहीर द्वारा थाने पर दी गई रिपोर्ट के अनुसार उसके छोटे भाई मुकेश ने अपनी पत्नि योगिता के साथ मारपीट की थी। जिसके संबंध में रात को करीब बारह बजे के लगभग मिली। सुचना पर मुकेश के घर पर जाकर देखा तो मुकेश की पत्नि योगिता की लाश उसके कमरे में नीचे पडी थी। योगिता के शरीर पर मारपीट तथा चोट के निशान थे। जिसकी उसके पति मुकेश द्वारा मारपीट करने से मृत्यु हो गयी थी। 

थानाधिकारी घेवरचन्द मय टीम हैड  कॉन्स्टेबल महेंद्र कुमार, नंदकिशोर, कॉन्स्टेबल ईश्वर लाल व हेमराज द्वारा आरोपी पीलखेडी थाना कनेरा निवासी 40 वर्षीय मुकेश अहीर को मुखबीर की सुचना पर घाटारानी के जंगल से गिरफतार किया गया। मुकेश अहीर घटना के बाद से ही घर से फरार हो घाटारानी के जंगल मे छुपा हुआ था। 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका होने के कारण उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया जिससे अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Previous
Next

Related Posts