Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत से गुमटीधारको ने पुनर्वास करने की मांग, मेगा जॉब मेला रोजगार का विरोध करते हुए की निंदा


सीएम गहलोत से गुमटीधारको ने पुनर्वास करने की मांग, मेगा जॉब मेला रोजगार  का विरोध करते हुए की निंदा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अजमेर में शुक्रवार कोआयोजित होने वाले मेगा रोजगार मेले में आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अजमेर शहर कियोस्क (गुमटी)- डेयरी संचालकों ने तारागढ़ रोड स्थित गुमटी धारकों के परिसर पर एक अजमेर शहर के समस्त गुमटी धारकों की बैठक गुरुवार आयोजित की गई। जिसमें चन्द्रवरदाई स्टेडियम में राज्य सरकार द्वारा जो मेगा जॉब मेला रोजगार देने के लिए  20 और 21 अप्रेल को आयोजित किया जा रहा है उसकी गुमटी और डेयरी संचालकों ने कडी निन्दा करते हुए विरोध दर्ज कराया । 

गुमटी धारकों ने बताया की एक ओर राज्य के  सीएम गहलोत रोजगार देने की बात करते है। वहीं अजमेर प्रशासन आए दिन मुख्यमंत्री द्वारा देय फ्लैगशिप योजना – गुमटी (कियोस्क) योजना पर बुलडोजर चलाकर 20 वर्षो से काबिज इन गुमटी धारकों को बेघर कर रोजगार छीन रहा है। इसलिये  सीएम गहलोत द्वारा जो मेगा जॉब मेला आयोजित किया जा रहा है गुमटी धारक / डेयरी संचालक इसकी कड़ी भर्त्सना करते है।

यह मात्र रोजगार देने का छलावा मात्र है

गुमटी डेयरी संचालको ने कहा कि  सरकार द्वारा जिनका 20 वर्षो से रोजगार पर काबिज है उनका रोजगार अजमेर प्रशासन क्यों छीन रहा है इसलिये समस्त गुमटी / डेयरी संचालक इस कार्यक्रम का विरोध कर इसे मात्र छलावा बताकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हकीकत बता रहे है ।

गुमटी धारकों के यूनियन सचिव कान्ति शर्मा ने कहा कि अजमेर प्राधिकरण तथा आयुक्त नगर निगम, अजमेर द्वारा अब तक अजमेर शहर में 300 गुमटी धारकां से बुलडोजर चलाकर अकस्मात ही रोजगार छीन चुका है । हाल ही में तारागढ रोड मौसम विभाग की दीवार के पास नगर निगम आयुक्त द्वारा एक ही समुदाय के 25 गुमटी धारकों को परेशान कर नाला निर्माण का बहाना लेकर रोजगार छीनने पर नगर निगम आमादा है इसे रोका  जाए नहीं तो आन्दोलन करना पडेगा।

सचिव कान्ति कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य के सीएम गहलोत द्वारा दी गईं रोजगार योजना गुमटी को ही जिला प्रशासन बेरोजगारी में बदल रहा है फिर राज्य में रोजगार मेलों का औचित्य क्या रहा ? गुमटी धारकों ने गुरुवार को मैगा रोजगार मेले का विरोध कर  सीएम गहलोत से मांग की है कि अजमेर शहर में उजाडे गए लगभग 300  गुमटी धारको के परिवारों को पुनः स्थापित कराया  जाए।

गुमटी धारकों की बैठक में  सीएम गहलोत के बजट बचत बढत के साथ ही अजमेर शहर में लग रहे रोजगार मेला कैम्प की निन्दा की गई ।बैठक में अध्यक्ष गंगा सिंह गुर्जर, सचिव कान्ति कुमार शर्मा , मोहन बीलवाल, विनोद कुमार, मोहन चण्डालिया, भगवानदास, इकबाल, भागचंद, दीपक वर्मा, मकसुद , संजय गुर्जर , देवेन्द्र, मनोज कुमार, सईद, याकुब, सतीश,मनीष, सोनु, रिजवान, जमील सहित डेयरी गुमटी सचांलक मौजूद रहे।


Previous
Next

Related Posts