Saturday, 29 August 2026

फ्रीडम 2 साइकिलिंग–वॉक-रन कैम्पेन में देशभर में अजमेर तीसरे स्थान पर


फ्रीडम 2 साइकिलिंग–वॉक-रन कैम्पेन में देशभर में अजमेर तीसरे स्थान पर

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के तत्वावधान में देश भर में आयोजित फ्रीडम 2 वॉक, साइकिल एवं रन  में अजमेर स्मार्ट सिटी तीसरे स्थान पर रही। इस आयोजन में देश  की सभी 100 स्मार्ट सिटीज में फ्रीडम 2 वॉक, साइकिल एवं रन का आयोजन किया गया था। एक फरवरी से  17 मार्च तक अयोजित अभियान में 150 से ज्यादा सिटी लीडर्स ने हिस्सा लिया था। 

फ्रीडम 2 वॉक, साइकिल एवं रन का उद्देश्य इस अभियान के तहत शहरवासियों को जागरूक करना, अपनी दिनचर्या में ज्यादा से ज्यादा पैदल चलना और साइकिल का अधिक से अधिक उपयोग करना था। ताकि वे स्वयं तो स्वस्थ्य रहे। साथ ही शहर को साइकिल फ्रेंडली सिटी बन सके। यह प्रतियोगिता विभिन्न छह कैटेगरी में संपन्न हुई। अजमेर स्मार्ट सिटी ने अधिकत्म साइक्लिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। रनिंग में अजमेर आठवें स्थान पर रहा। व्यक्तिगत अवार्ड में अजमेर के सिटी लीडर्स नीरज पंवार ने 290 घंटे साइक्लिंग कर प्रथम एवं अन्य कैटेगरी में 45 दिनों के भीतर 5 हजार 560 किमी साइकिल चलाकर दूसरा स्थान हांसिल किया। महिला वर्ग रनिंग में 101 किमी, 18 घंटे दौड़कर अजमेर स्मार्ट सिटी की वित्तीय सलाहकार श्रीमती पद्मनी सिंह ने तीसरे स्थान पर रहीं। अजमेर स्मार्ट सिटी पीएमसी के श्री सिद्ध भटनागर साइक्लिंग में 117 एक्टिविटीज कर पांचवें स्थान पर रहे। 

शहर को वॉकिंग-साइक्लिंग-रनिंग फ्रेंडली बनाना उद्देश्य 

भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय का उद्देश्य शहर को वॉकिंग-साइक्लिंग-रनिंग फ्रेंडली बनाना है। इसके तहत देश भर की सभी स्मार्ट सिटीज में फ्रीडम 2 साइकिलिंग – वॉक - रन कैम्पेन 2023  चार क्वाटर्र में आयोजित किया जाना है। दूसरा क्वार्टर 1 मई से शुरू होगा और 45 दिनों तक सिटी लीडर्स पुन: हिस्सा लेंगे।



Previous
Next

Related Posts