


चित्रकूट थाना पुलिस ने चित्रकूट मार्ग स्थित राम जानकी टावर एक कमरा नंबर 3 से 5 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी कर 32 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है।
चित्रकूट थाने के सीआई गुंजन सोनी ने बताया कि पकड़े गए युवक-युवतियों में दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार राजस्थान, मेघालय सहित अन्य जगहों से हैं जिन्हें ₹ 40 हजार के वेतन पर रख रखा है। इस सेंटर को दीपक शाह नाम का व्यक्ति संचालित करता है। वह यूपी का रहने वाला है और टेक्निकल सपोर्ट का काम करता है और अमन नाम का दूसरा युवक सारा प्रबंध संभालता है। इन दोनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है । कॉल सेंटर का मालिक दिलीप पर आ रहे हैं बिल्डिंग के मालिक सूरज यादव को सेंटर के बारे में जानकारी थी। कॉलिंग में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए इसकी जिम्मेदारी भी बिल्डिंग के मालिक ने ले रखी थी।
उन्होंने बताया कि इस फर्जी कॉल सेंटर पर काम काम करने वाले युवक युक्तियां अमेरिका के लोगों को टारगेट करते थे और डॉलर में ठगी करने का काम करते और उसे रुपए में बदला लेते थे।