


परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर 21 अप्रैल शुक्रवार को आचार्य हस्तीमल सभागार सुबोध कॉलेज, मानसरोवर में विप्र फाउंडेशन जयपुर जिला ग्रेटर द्वारा परशुराम जन्मोत्सव समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर परशुराम जन्मोत्सव समारोह में सांस्कृतिक संध्या, प्रतिभा सम्मान समारोह, भुसावर व्यामशाला के कलाकार अपना प्रदर्शन करेंगे।
विप्र समाज उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी, व्यवसायी, चिकित्सक,शिक्षाविद,कलाकार आदि 51 लोगो को विप्र आइकॉन अवार्ड-2023 से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि भाजपा सांसद घनश्याम तिवारी, जलदाय मंत्री मंत्री डॉ. महेश जोशी, सांसद रामचरण बौहरा, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, महानगर टाइम्स के संपादक गोपाल शर्मा भाजपा के महामंत्री भजनलाल शर्मा होंगे।