


मानहानि के मामले में 2 साल की जेल की सजा के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर गुरुवार 20 अप्रैल को सूरत की कोर्ट में फैसला सुनाया जाएगा। राहुल गांधी को कोर्ट ने पेशी की छूट दे रखी है ।
सूरत की सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर 3 अप्रैल को सुनवाई की थी । उस समय सेशन कोर्ट ने जमानत दे दी थी और 13 अप्रैल को सुनवाई की दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख दिया था।
भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का केस दाखिल किया था और 23 मार्च को राहुल गांधी को कोर्ट ने 2 साल की सजा दी थी। इस सजा के बाद ही राहुल गांधी की लोकसभा के सदस्य चली गई थी।