


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जालंधर आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।
स्टार प्रचारकों की सूची में पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, सीएम अशोक गहलोत, हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, सचिन पायलट, मनीष तिवारी और अन्य के नाम शामिल किए हैं।