


जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने जा रहे आईपीएल मैच से पहले ही विवाद हो गया है। यह विवाद इतना बढ़ गया कि खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने स्टेडियम में बने खेल परिषद के कार्यालय में ताला ही लगावा दिया। इससे स्टेडियम के वेस्ट साइड में अब नहीं जाया जा सकता है। इस वजह से अब स्टेडियम के बॉक्स और वेस्ट स्टैंड की छत पर बैठकर मैच नहीं देखा जा सकता है।
आईपीएल की जयपुर में आयोजित पहले क्रिकेट मैच राजनीति दर्शकों पर भारी पड़ती दिख रही है। खेल राज्यमंत्री चांदना ने बताया कि आरसीए ने अवैद्य वीआईपी स्टैंड बनाया है। इसकी वजह से खेल परिषद कर्मचारी अपने कार्यालय भी नहीं जा पा रहे हैं।
तीन साल बाद सवाई मानसिंह स्टेडियम में हो रहे राजस्थान रॉयल्स की टीम लखनऊ सुपर जॉयंट्स के मैच से पहले खेल राज्यमंत्री चांदना मंगलवार सुबह स्टेडियम में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने आरसीए और राजस्थान रॉयल्स पर अवैद्य निर्माण का आरोप लगाया। इसके बाद खेल राज्यमंत्री चांदना के आदेश पर मैच शुरू होने से पहले शाम 4:15 बजे मै स्टैंड की सीढ़ियों से पहले लगे दरवाजे पर ताला लगा दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोतके बेटे और आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने इस निर्माण वैध बताया है। उन्होंने कहा कि कोई गलत काम नहीं हुआ है। वहीं क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया ने खेल राज्यमंत्री चांदना पर व्यवधान डालने का आरोप लगाया है।
खेल राज्यमंत्री चांदना ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी या फिर खेल विभाग के कर्मचारियों को यहां आने जाने से नहीं रोका जा सकता है। इस संबंध में लिखित आदेश भी जारी किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने यहां नियम के खिलाफ काम किया है तो सख्त कार्रवाई भी होगी। खेल परिषद के कार्यालय में अवैध रूप से बनाए गए स्टैंड बॉक्स और कुर्सियों को जब्त किया जाएगा। खेल राज्यमंत्री चांदना इतने नाराज थे कि डीजे भी बंद करा दिया। इसके कारण लोक गायक मामे खान प्रैक्टिस भी न कर पाए।