Saturday, 29 August 2026

सचिन से मेरी बातचीत होती रहती है, जो भी निर्णय होगा पार्टी के हित में होगा: रंधावा


सचिन से मेरी बातचीत होती रहती है, जो भी निर्णय होगा पार्टी के हित में होगा:  रंधावा

कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सचिन पायलट अनशन के मामले को लेकर जो कुछ कहा वह पार्टी का निर्णय है। उन्होंने कहा कि पायलट और  मेरे बीच लगातार संपर्क और बातचीत होती रहती है।

प्रभारी रंधावा बुधवार को बिरला सभागार कांग्रेस के अधिवेशन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि जो मुद्दा सचिन पायलट को विधानसभा में उठाया जाना चाहिए था वह अनशन करके नहीं होना चाहिए था।उन्होंने कहा कि अगर सचिन पायलट विधानसभा में यह मुद्दा उठाते तो निश्चित तौर पर सीएम अशोक गहलोत को जवाब देना ही पड़ता। उन्होंने कहा कि अनशन करने व्यक्तिगत हो सकता है लेकिन जो मैंने पहले कहा है वही पार्टी की बात है और आज भी कह रहा हूं।


कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने कहा कि पायलट कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और उनको व्यक्तिगत रूप से कोई संदेश देने का काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बड़ा नेता होता है तो उसका फर्ज बनता है कि वह आए और अपने मन की बात रखें। उन्होंने कहा कि मुझे प्रभारी बने  मात्र  5 महीने हुए हैं प्रदेश बड़ा है ऐसे में पूरे प्रदेश में जाना भी संभव नहीं हो पाया है। मौजूदा स्थिति में मैं कार्यकर्ताओं नेताओं को समझ रहा हूं और आने वाले समय में पार्टी के लिए काम करूंगा और सक्रिय बनाऊंगा। रंधावा ने कहा कि राजस्थान में पार्टी के बड़े नेता भी है मैं इतनी जल्दी ऐसा कोई डिसीजन नहीं करना चाहता जिससे कि कोई विवाद हो उन्होंने कहा कि पार्टी हित में ही निर्णय किया जाएगा।


Previous
Next

Related Posts