


कर्नाटक विधानसभा के 10 मई को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेंद्र बघेल, और हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ ही शशि थरूर सहित 40 नेताओं की सूची जारी की गई है।
सचिन पायलट को इस बार स्टार प्रचारक के रूप में नहीं लिया गया है। आखिर सचिन पायलट को स्टार प्रचारक क्यों नहीं बनाया गया यह तो हाईकमान ही बता सकता है। लेकिन यह बात सही है कि जिस प्रकार की स्थिति पहले बनी हुई थी अब स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के बाद यह कहा जा रहा है कि कुछ नाराजगी निश्चित तौर पर हाईकमान को है।