Saturday, 29 August 2026

3 दिन बाद भी नहीं उठाया शव, सीएम के निर्देश पर होटल तोड़ी, भाजपा सांसद डॉ.करोड़ी धरने पर बैठे, 8 मांगे रखी


3 दिन बाद भी नहीं उठाया शव, सीएम के निर्देश पर होटल तोड़ी, भाजपा सांसद डॉ.करोड़ी धरने पर बैठे, 8 मांगे रखी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश के बाद होटल को हेरिटेज नगर निगम द्वारा तोड़ दिया गया है। इसके बावजूद भी परिवार ने 3 दिन हो जाने के बाद भी शव नहीं उठाया है। शव को ट्रांसपोर्ट ऑफिस में रखा गया है। परिवार ने सीएम गहलोत को ज्ञापन भेजकर 8 मांगे रखी है।

हेरिटेज नगर निगम के अधिकारियों ने  देवेंद्र शर्मा की होटल का निर्माण होने दिया जबकि रामप्रसाद मीणा के मकान को नहीं बनने दिया गया। इसी बात को लेकर सीएम गहलोत ने हेरिटेज नगर निगम को अतिक्रमण अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की बुधवार सुबह 5:00 बजे तक होटल को पूरी तरह से गिराया गया। इस भाजपा के सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने धरना स्थल पर आकर समर्थन दिया है। धरना स्थल  पर  बस्सी के पूर्व विधायक बस्सी के पूर्व विधायक कन्हैया लाल मीणा, ओबीसी के नेता जितेंद्र सिंह और भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष राघव शर्मा ने  धरना स्थल पर पहुंच कर उनका समर्थन किया और मुख्यमंत्री से 8 मांगे रखकर उसे पूरे करने की मांग की।

मुख्यमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में लिखा है कि जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। एक करोड़ की मौजा राशि और अतिक्रमण के दोषी पुलिस और निगम अधिकारियों को निलंबित किया जाए। इस परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास और डेयरी बूथ  आवंटित किया जाए।इन मांगों को लेकर अभी तक कोई सहमति नहीं बनी है इसके कारण गतिरोध बना हुआ है।

Previous
Next

Related Posts