Saturday, 29 August 2026

आरसीए और खेल परिषद के एमओयू का आईपीएल आयोजकों ने किया उल्लंघन, चांदना नाराज, नोटिस जारी कराएं


आरसीए और खेल परिषद के एमओयू का आईपीएल आयोजकों ने किया उल्लंघन, चांदना नाराज, नोटिस जारी कराएं

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) और खेल परिषद के बीच आईपीएल कराए जाने को लेकर हुए एमओयू के उल्लंघन का मामला सामने आया है। खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने मंगलवार रात को स्टेडियम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कहां की एमओयू का उल्लंघन हुआ है ऐसे में स्टेडियम में बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया है, उसे सील किया जाएगा।  उन्होंने खेल विभाग को नोटिस जारी करने के निर्देश प्रदान  किए।

खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आईपीएल के आयोजकोंसे पहले आरसीए ने स्टेडियम में दो नए सीटिंग बॉक्स का निर्माण कराया है उन्होंने कहा कि यह अवैधानिक रूप से कब्जा किया है। अस्थाई तौर पर इस  स्टैंड बनाए गए हैं इससे स्टेडियम के कर्मचारियों को आने जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि मेन गेट वैधानिक रूप से बंद कर दिया गया है स्टेडियम में खिलाड़ी और अन्य लोग आने जाने में परेशानी हो रही है।

खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने स्टेडियम पर पहुंचकर अवैधानिक रूप से लगाए गए गार्ड को फटकार लगाई और पुलिस को निर्देश दिए कि वे खुद निगरानी करें इन्हें  यहां से हटा दें।


Previous
Next

Related Posts