


मानसरोवर में स्थित पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष कानाराम कड़वा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल विधायक डॉ.अशोक लाहोटी से मिला और कॉलोनी में सीवरेज लाइन डलवाने और सीसी टीवी कैमरे लगाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में महासचिव नरेन्द्र सर्वोदयी औरउपाध्यक्ष अजित तिवारी भी साथ थे। महासचिव सर्वोदयी ने बताया कि विधायक को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जेडीए कि और से बीस साल पहले विकसित पत्रकार कॉलोनी में सिवरेज लाइन नहीं डाली गईं है । इस कमी के चलते कई मकानों में गटर का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है और गंदगी सभी लोग परेशान हैं ।
ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकार कॉलोनी लेकर ग्रेटर नगर निगम की ओर से नियमित सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके साथ ही बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कॉलोनी में विधायक कोटे से सीसी टीवी कैमरे लगाने और कोई चौकी लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।