Saturday, 29 August 2026

साइबर ठगी की रकम निकालने का ठगों ने अपनाया अलग तरीका : प्राइवेट एटीएम मशीन लगवा कमीशन पर निकालते है रकम


साइबर ठगी की रकम निकालने का ठगों ने अपनाया अलग तरीका :  प्राइवेट एटीएम मशीन लगवा कमीशन पर निकालते है रकम

भरतपुर जिले के मेवात क्षेत्र के साइबर ठगों ने लोगों से ठगी गई रकम निकालने के लिए एक अलग ही तरीका निकाला है। प्राइवेट कंपनी के एटीएम मशीन लगवा कर कमीशन पर रकम निकलवाते हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को थाना जुरहरा क्षेत्र के बामनी गांव में देखने को मिला।

एसपी श्याम सिंह ने बताया कि सोमवार को एसएचओ जयप्रकाश को मुखबिर से सूचना मिली कि बामनी गांव में सुबह खान की दुकान में अकरम और रफीक निवासी गावंडी थाना जुरहरा ने एनसीआर कंपनी की एटीएम मशीन लगा रखी है, जो कमीशन पर फर्जी एटीएम-डेबिट कार्ड से अन्य ठगों द्वारा ठगी गई रकम निकालते हैं। सूचना पर एएसपी हिम्मत सिंह व सीओ प्रदीप सिंह यादव के सुपर विजन में टीम गठित की गई।

 सूचना पर एसएचओ जयप्रकाश मय जाब्ता के तुरंत मौके पर पहुंचे। मुखबिर के बताए अनुसार सुबह खान की दुकान के बाहर खड़े दो व्यक्ति पुलिस टीम को देख भागने लगे। टीम ने पीछा कर पकड़ना चाहा, मगर दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

दुकान की तलाशी में एक एटीएम मशीन, एक पोस मशीन, 32 विभिन्न कंपनियों के एटीएम कार्ड तथा 19 डेबिट कार्ड मिले। जिन्हें जप्त कर आरोपी अकरम और रफीक के विरुद्ध आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।



    Previous
    Next

    Related Posts