


राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य बाबूलाल कटारा को एसओजी द्वारा पेपर लीक के मामले में गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को भाजपा के विधायक वासुदेव देवनानी और कार्यकर्ताओं ने अजमेर के सरकारी निवास पर प्रदर्शन किया।
भाजपा विधायक देवनानी ने आरोप लगाया कि आरपीएससी के सदस्य कटारा आरपीएससी निर्णय बोर्ड की ओर भी जाते हैं। उन्होंने कहा कि आरपीएससी के अध्यक्ष की भूमिका भी संदिग्ध जाती है। उन्होंने आरपीएससी चेयरमैन से इस्तीफा मांगा और कहा कि वर्ष 2020 से अब तक कितनी परीक्षाएं आरपीसी की हुई इसका मतलब सब में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की हाईकोर्ट के जज से मां जांच कराई जानी चाहिए।