


कांग्रेस के डूंगरपुर से आदिवासी विधायक गणेश घोघरा ने प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में भील प्रदेश की मांग उठाकर सबको चौंका दिया। उन्होंने प्रभारी रंधावा से विधायकों के रूबरू कार्यक्रम में यह मांग उठाई और कहा कि आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा है इसके लिए उन्हें अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए भील प्रदेश स्थापित किया जाना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ सहित आदिवासी रहने वाले जिलों को इसमें शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के लिए अब बीटीवी भी सक्रिय है ऐसे में आदिवासियों की सुरक्षा के लिए मैं यही मांग करता हूं कि उन्हें अपना भील प्रदेश दिया जाए।
कांग्रेस विधायक की इस नई मांग को लेकर सीएम गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा चौक गए उन्होंने कहा कि मौजूदा गहलोत सरकार ने पर्याप्त सुविधाएं आदिवासियों को प्रदान की है। आदिवासियों का सीएम गहलोत प्राथमिकता के आधार पर सभी काम करते हैं इसके बावजूद यह मांग उठाना उचित नहीं है।