


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद सीपी जोशी ने कहा कि बम ब्लास्ट के आतंकवादियों को बचाने के लिए बड़े वकील खड़े होते जबकि सरकार का अतिरिक्त महाधिवक्ता ग़ायब रहता है। जब अपराधियों में क़ानून का डर नहीं होता तो आमजन में डर और अपराधियों में विश्वास दिखाई दें रहा है। 2018 विधानसभा चुनाव के समय जो वादे किए और सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर उलझे रहे। नवम्बर 2023 तक ना तो भाजपा का कार्यकर्ता सोयेगा और न कांग्रेस सरकार सोने देंगे।
भाजपा की ओर से आयोजित जनआक्रोश महासभा और महाघेराव में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, शहर ज़िला अध्यक्ष विजय आचार्य ने 51 माला व साफा दुपट्टा से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनन्दन किया। भाजपा बीकानेर देहात जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध जिला देवीलाल मेघवाल सवाई सिंह तंवर जितेंद्र राजवी कैलाश विश्नोई ने बड़ी फुल माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी साफा पहनाकर शहर महामंत्री मोहन सुराणा जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल नरेश नायक ने श्याम पचारिया ने स्वागत किया।
जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सीकर के सालासर में राम दरबार तोड़ा जाता है, अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण होता है। कांग्रेस सरकार ने प्रभु श्रीराम के नारे लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाती है। भगवा से नफरत है। जहां भी कोई भगवा पताका फहराता है, उस पर एफआईआर दर्ज होती है। उन्होंने कहा कि वीर धरा के बेटे हैं हम, शौर्य अभी तक चुका नहीं, मुगलों के आगे राणा का भगवा ध्वज कभी झुका नहीं, पूंछ रही है जनता तुमसे सारे राजस्थान की, हिम्मत कैसे हुई तुम्हारी भगवा के अपमान की। तुष्टीकरण वाली सरकार को उखाड़ फेंके।
जोशी ने कहा कि नाकारा और निकम्मी सरकार को राजस्थान से उखाड़कर फेंकना है। कांग्रेस सरकार ने 2013 के अंतिम दिनों जो घोषणा की गई तब नेता प्रतिपक्ष बनने लायक़ विधायक ही बचे थे, 2023 के विधानसभा चुनाव में तो नेता प्रतिपक्ष बनने लायक़ विधायक भी नहीं बन पाएँगे।
केन्द्रीय अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की। इसमें गहलोत सरकार ने दो साल तक काम नहीं किया। बाद में उसी तर्ज पर चिरंजीवी योजना लाई। इसमें दस लाख रुपए तक की चिकित्सा सहायता दिलाने का वादा किया गया, लेकिन आरटीआई से प्राप्त की गई सूचना से पता चला कि अब तक राज्य में मात्र सत्तर लोगों को यह सहायता मिल पाई है।
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा गहलोत सरकार अभी कुछ दिनों की बची है इस सरकार में 200 विधायक मिनी सीएम बनकर घुम रहे हैं आम जनता त्रस्त है इस कुशासन कुप्रबंधन वह भ्रष्टाचारी सरकार को हमें अखाड फेंकेंगे।
विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि आज का यह महापड़ाव इस बात का संकेत है कि प्रदेश की सरकार भ्रष्ट और निकम्मी है। वह कान खोल कर सुन लें, आंख खोलकर देख लें, इस करणी माता की धरती से अब उनकी विदाई होने वाली है। विधायक सुमित गोदारा ने कहा कि भ्रष्टाचार से लिप्त और नकारा गहलोत सरकार अपने दिन गिन रही है। गहलोत साहब आपकी गद्दी अब खतरे में है। अभी सोच लो, गद्दी स्वयं छोड़ दो, वरना जनता आपको अपने वोट से घर भेजने का काम करेगी। महापौर सुशीला कवर राजपुरोहित ने कहा कि गहलोत साहब देख लीजिए, यह जनता कितनी आक्रोशित है। आपने जिस तरह से जनता को लूटने का काम किया है, जनता पूरा हिसाब आपसे लेने वाली है।
पूर्व विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने सभा को सम्बोधित किया जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भयंकर आक्रोश है बीकानेर की सातों विधानसभा के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं
जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर आयोजित जनआक्रोश महासभा और महाघेराव में बीकानेर शहर से खाजूवाला विधानसभा लूणकरणसर नोखा श्रीडूंगरगढ़ श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भारी संख्या में शरीक हुए। बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य,लुणकरणसर प्रधान कानाराम गोदारा खाजूवाला प्रधान ममता बिरडा नोखा प्रधान रामप्यारी देवी, श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा देवीलाल मेघवाल सवाई सिंह तंवर सत्यप्रकाश आचार्य अखिलेश प्रताप सिंह भंवर जांगिड़ देवीसिंह शेखावत जितेंद्र सिंह आचार्य कुशुम सारस्वत सुमन जैन एड अशोक प्रजापत अनिल शुक्ला गोकुल जोशी अर्जुन कुमावत अरूण जैन मनीष आचार्य प्रमिला गोतम शिवशंकर अग्रवाल मुकेश आचार्य एंड कांशीराम जाखड़ तौलाराम कुकणा जगविंदर सिंह सिद्धू राजु राईका कुलदीप मोदी श्याम पचारिया चम्पालाल गेदर श्याम सिंह हाडला कुंदन सिंह राठौड़ हनुमान सिंह चावडा महेश मुण्ड भागीरथ मुण्ड मांगीलाल गोदारा सोहन चांवरिया राजाराम सिगड कमल आचार्य अरविंद चारण,अविनाश जोशी सत्यप्रकाश आचार्य अखिलेश प्रताप सिंह सुरेंद्र सिंह शेखावत शिमला बावरी सहित अनेक भाजपा नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने जन आक्रोश सभा में खुलकर विचार रखे और कांग्रेस सरकार को कोसा कहा कि सीएम गहलोत विफल हो चुके हैं।