Saturday, 29 August 2026

आवासन मंडल कर्मचारी संघ अध्यक्ष दशरथ कुमार के नेतृत्व में सीएम गहलोत से की मुलाकात और मांगों का दिया ज्ञापन


आवासन मंडल कर्मचारी संघ अध्यक्ष दशरथ कुमार के नेतृत्व में सीएम गहलोत से की मुलाकात और मांगों का दिया ज्ञापन

राजस्थान आवासन मंडल कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर अपनी  मांगों का ज्ञापन दिया।

कर्मचारियों ने अपने ज्ञापन में सीएम को लिखा कि आवासन मंडल के पास जमीन खत्म हो रही है ऐसे में भविष्य में बोर्ड के संचालन करने के लिए और लोगों को  आवास देने के सरकार के उद्देश्य पूरे नहीं हो पाएंगे ।  संघ के महासचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि वर्तमान में मंडल प्रशासन के कई पद खाली चल रहे हैं और इस से काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मार्च 2022 में मंडल में 311  रिक्त  पदों की भर्ती स्वीकृत जारी की थी अब तक काम शुरू नहीं हुआ है भर्ती शीघ्र की जाए । इसके अलावा जमीन अवाप्ति की प्रक्रिया भी शुरू करने का आग्रह किया। 

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद, संयुक्त महामंत्री रमेश चंद शर्मा, गोविंद नाटाणी, संगठन सचिव रामदयाल गुर्जर, प्रचार सचिव मनोज ठाकुर, कार्यालय मंत्री मोहम्मद यूनुस खान भी मौजूद रहे।



Previous
Next

Related Posts