Saturday, 29 August 2026

बच्चियों के सुकन्या समृध्दि खातों मे जयपुर भाजपा सांसद बोहरा ने डलवाए 5-5 हजार


बच्चियों के सुकन्या समृध्दि खातों मे जयपुर भाजपा सांसद बोहरा ने  डलवाए 5-5 हजार

जयपुर भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने मंगलवार को सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जयपुर जीपीओ में 40 से अधिक बच्चियों के सुकन्या समृध्दि खाते खुलवाए  और खातों में 5-5 हजार रुपए की एफडी करवाई। इस दौरान  भाजपा सांसद बोहरा ने महिलाओं को महिला सम्मान बचत पत्र भी वितरित किए और पाती डाकिया को नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। 

जैन सोशल ग्रुप के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर सांसद बोहरा ने कहा कि आज जिन कन्याओं के खाते खुलवा कर एफडी कराई जा रही है, उनके माता-पिता को हर वर्ष उन कन्याओं के खाते में मात्र 250-250 रुपए जमा कराने होंगे एवं जब वह बालिग हो जाएगी तब वह स्वयं पैसे निकाल सकती हैं। इस पैसे से बालिका की पढ़ाई लिखाई एवं शादी-ब्याह आदि में मदद मिलेगी।

सांसद बोहरा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र योजना की भी शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को 2 लाख रुपए तक की राशि खाते में जमा कराने पर 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, यह ब्याज बैंकों द्वारा देय ब्याज से अधिक है। 


Previous
Next

Related Posts