


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश में 2021 की जनगणना शीघ्र कराने की मांग की है उनका उन्होंने कहा है कि जनगणना जाति के आधार पर होनी चाहिए इससे सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के चुनाव में सार्वजनिक सभा में पीएम से जनगणना जातिगत आधार पर करने की मांग की थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी को भेजे गए पत्र की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जितनी जनसंख्या हो उसी आधार पर आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए।