


एसओजी ने सेकंड ग्रेड पेपर लीक मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य बाबूलाल कटारा को गिरफ्तार किया है । साथ ही आरपीएससी के ड्राइवर गोपाल सिंह और बाबूलाल कटारा के भांजे विजय कटारा को भी गिरफ्तार किया है ।
एसओजी ने यह कार्रवाई वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2022 के पेपर लीक मामले में की है। आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा और ड्राइवर गोपाल सिंह को एसओजी ने अजमेर से गिरफ्तार किया है । जबकि विजय कटारा को डूंगरपुर से गिरफ्तार किया है । इन तीनों आरोपियों से एसओजी पूछताछ कर रही है । एसओजी यह भी पूछताछ कर रही है कि आखिर कैसे आरपीएससी के जरिये आरोपी शेर सिंह को पेपर दिया गया ।