


जयपुर में चांदी की टकसाल काले हनुमान जी के मंदिर के पास रहने वाले रामप्रसाद मीणा ने अपनी जमीन पर मकान बनाने पर जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी द्वारा नगर निगम के अधिकारियों पर दबाव बनाकर तंग करने आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के भाई महावीर मीणा ने डॉ. महेश जोशी सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
डीसीपी नॉर्थ शशि डोगरा ने कहा कि मृतक के भाई महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि उनके भाई ने मरने से पहले उन्हें बताया था कि मंदिर संचालन देवेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, राकेश टा और उनके साथी देव अवस्थी, लालचंद देवनानी, हिमांशु देवनानी और कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने उन्हें बहुत परेशान कर रखा है जान से मारने की धमकी दे रहे हैं बोल रहे हैं कि तू जमीन खाली करके चला जा नहीं तो हम तुझे देख लेंगे।डराने धमकाने का आरोप लगाया है। ऐसे में पीड़ित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव लेकर परिवार प्रदर्शन कर रहा है।