Saturday, 29 August 2026

जो वादे किए जनता से किए पूरे नहीं हुए तो वोट मांगने कैसे जाएंगे : पायलट


जो वादे किए जनता से  किए पूरे नहीं हुए तो वोट मांगने कैसे जाएंगे :  पायलट

सचिन पायलट ने कहा कि जनता से किए गए वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं, ऐसे में मैं चुनाव के वक्त किस मुंह से वोट मांगने जा पाएंगे।

 सोमवार को झुंझुनू जिले के  टीबा गांव में शहीद की मूर्ति के अनावरण के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं विरोध करता हूं ऐसा करता हूं कि कि फिर सब को जवाब देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी अपनी भाषा पर संयम नहीं खोया उन्होंने कहा कि जो मुंह से सब निकल जाते हैं वह वापस नहीं आते। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा  वैचारिक,, राजनैतिक, प्रशासनिक विरोध किया तो सड़कों पर उतरे, धरने दिए, जेल गए अनशन किए लेकिन कभी भी गलत शब्दों का प्रयोग नहीं किया है।


वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री रहे, मेरे से बड़ी है लेकिन राजनीतिक टकराव होता है तो बराबर का होता है। उन्हें हराकर आते हैं लेकिन अब शब्दों का प्रयोग करना उसी भाषा का उपयोग करना यह मैंने कभी नहीं किया और आगे भी नहीं करूंगा ।

 सचिन पायलट ने कहा कि मैंने अपने भाषणों में कभी मर्यादा को नहीं लगा और नहीं कभी इधर उधर होता हूं क्योंकि मेरे संस्कार ही बचपन से हैं कि बड़ों का आदर  और मान सम्मान कीजिए। मैंने हमेशा बड़ों का मान सम्मान और आदर किया है। उन्होंने कहा कि मुद्दों और सिद्धांतों किए गए वादों को लेकर ने पहले समझौता किया है और ना ही आगे किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि जो बातें मैंने उठाई लिखित में उठाई कुछ दिन पहले अनशन किया किस बात को लिए किया यह सबको पता है हम लोगों को चुनाव में जाना है ऐसे में जो भ्रष्टाचार हुआ है उसकी जांच होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा स्वच्छ राजनीति चाहते हैं उन्होंने कहा कि मैंने अनशन किया किसी का विरोध नहीं किया। शालीनता से बात रखी है।

 पायलट  ने कहा कि लोग हमारे विश्वास के आधार पर वोट देते हैं। जहां भी उत्तर भारत में भाजपा की सरकार है मैं वोट मांगने खड़ा होता हूं पिछले 25 साल से पार्टी जो जिम्मेदारी मुझे दे रही है उसे निभा रहा हूं मैंने कोई सवाल नहीं खड़े किए।


Previous
Next

Related Posts