Saturday, 29 August 2026

ग्रेटर नगर निगम में डेयरी बूथ आवेदनों की मूल दस्तावेजों की जांच अंतिम अवसर 18 अप्रैल तक


ग्रेटर नगर निगम में डेयरी बूथ आवेदनों की मूल दस्तावेजों की जांच अंतिम अवसर 18 अप्रैल तक

ग्रेटर नगर निगम जयपुर में डेयरी बूथ आवंटन समिति द्वारा 6 अप्रैल को लाॅटरी के माध्यम से जिन 2252 आवेदकों का चयन किया था। उन आवेदकों के मूल दस्तावेजों की जांच ग्रेटर नगर निगम जयपुर मुख्यालय लालकोठी में की जा रही है। जिसकी अंतिम तिथि 18 अप्रैल है।

उपायुक्त राजस्व प्रथम  शिप्रा शर्मा ने बताया कि जिन आवेदकों द्वारा आज दिनांक तक भी अपने मूल दस्तावेजों की जांच नहीं करवाई गई है, वे व्यक्तिगत रूप से ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय पर उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों की जांच करवाया आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित करें।


Previous
Next

Related Posts