


राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत सोमवार को सांय राजस्थान पुलिस अकादमी में सांस्कृतिक संध्या और बड़ा खाना आयोजित किया गया।
आयोजन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,मुख्य सचिव उषा शर्माऔर विभाग के प्रमुख शासन सचिव आनंद कुमार ने शिरकत की। दोनों अतिथियों का डीजीपी उमेश मिश्रा ने अगवानी की और स्वागत किया।