


जयपुर में आगामी 19 अप्रैल से खेले जाने वाले आईपीएल 2023 मैचों के सफल आयोजन हेतु राजस्थान क्रिकेट संघ आयोजन समिति की मीटिंग सवाई मान सिंह स्टेडियम स्थित साउथ पैवेलियन में आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुई।
मीटिंग में आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने 3 साल बाद जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड पर मैचों के आयोजन पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की राजस्थान क्रिकेट संघ सभी के सहयोग से आईपीएल के मैचों के सफल व शानदार आयोजन में कोइ कसर नहीं छोड़ेगा व इस वर्ष का आरसीए मैचों की उच्च स्तरीय मेजबानी करेगा।
इस दौरान मैचों के आयोजन से जुड़े आरसीए , बीसीसीआई, राजस्थान रॉयल्स, विभिन्न सरकारी डिपार्टमेंट्स, पुलिस विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने आईपीएल के सफल आयोजन हेतु अपने मत व सुझाव रखे।
मीटिंग में आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, कैबिनेट मंत्री महेश जोशी, महापौर ग्रेटर सौम्या गुर्जर, महापौर मुनेश गुर्जर, Add CP कुंवर राष्ट्रदीप, DCP साउथ योगेश गोयल, ADD SP भरत लाल मीणा, आरसीए सचिव भवानी सामोता, उपाध्यक्ष शिर शक्ति सिंह, कोषाध्यक्ष रामपाल शर्मा, संयुक्त सचिव राजेश भड़ाना, कार्यकारिणी सदस्य फारूक अहमद, राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष राजीव् खन्ना, आरसीए सलाहकार जी एस संधू जी, आरसीए के पूर्व पदाधिकारी व जिला क्रिकेट संघ सदस्य आमीन पठान, महेंद्र शर्मा, कृष्ण निमावत, देवाराम चौधरी, विमल शर्मा (मीडिया प्रभारी) राजेंद्र सिंह नांधू, धर्मवीर सिंह, सुशिल जैन, सुमित गर्ग, प्रदीप नागर, गिरिराज सनाढ्य, हर्षवर्धन सिंह, शत्रुघन तिवारी, मनीष देव जोशी, चंद्रेश आंजना, अमित राज और बीसीसीआई के प्रतिनिधि मौजूद थे।