Saturday, 29 August 2026

रंधावा ने सीएम गहलोत और डोटासरा की मौजूदगी में विधायकों से हुए रूबरू, पायलट समर्थित विधायकों ने मानेसर मामला उठाने पर जताई नाराजगी


रंधावा ने सीएम गहलोत और डोटासरा की मौजूदगी में विधायकों से हुए रूबरू, पायलट समर्थित विधायकों ने मानेसर  मामला उठाने पर जताई नाराजगी

कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सीएम अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा विधायकों से एक-एक करके बातचीत कर रहे हैं। कांग्रेस वॉर रूम में सोमवार को तीन दिन लगातार बैठकों का दौर चलेगा।

कांग्रेस ने फीडबैक बैठकों में माना है कि विधायकों और सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है। सीएम अशोक गहलोत कहते रहे हैं कि सरकार के खिलाफ इस बार कोई एंटी इंकम्बेंसी नहीं है। विधायकों से फीडबैक के दौरान सरकार ने यह मान लिया है कि चुनावी साल में एंटी इंकम्बेंसी जरूर है।

फीडबैक के दौरान विधायकों को 13 सवालों का प्रोफॉर्मा दिया गया है, इसमें यह पूछा गया है कि अपने खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी को दूर करने के लिए आपके पास क्या प्लान है ? सरकार के प्रति जनता में कितनी सरकार के खिलाफ माहौल है और उसकी क्या स्थिति है, इसे कम करने के लिए कोई सुझाव।

डोटासरा के कमेंट पर पायलट समर्थक विधायक भड़क गए और जमकर खरी-खरी सुनाई। पायलट समर्थक विधायक हरीश मीना जब फीडबैक देने गए तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने  प्रभारी रंधावा से उनके बारे में परिचय देते हुए बताया कि ये पहले डीजीपी रहे हैं,  भाजपा से सांसद थेऔर यह मानेसर जाने वालों में भी थे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के मानेसर का जिक्र करते ही  विधायक हरीश मीना नाराज हो गए और कहा कि इस तरह बार-बार यह बोलेंगे तो जीतना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा।  उन्होंने कहा कि हमें प्रियंका गांधी और अहमद पटेल ने बुलाकर बात की थी। ये उनसे बड़े हो गए क्या ? इस पर प्रभारी रंधावा ने मीना को शांत किया और अलग ले जाकर करीब 15 मिनट तक बात की ।

पायलट  समर्थित मसूदा  कांग्रेस  विधायक राकेश पारीक ने फीडबैक बैठक के दौरान कहा कि चुनावी साल में बार-बार मानेसर का जिक्र करके आप क्या संदेश देना चाहते हैं? जब राहुल गांधी ने सचिन पायलट को असेट बता दिया और सीएम गहलोत को भी असेट बता दिया तो अब ये सवाल उठाना ही गलत है।

चुनावी साल में इस तरह की बातें नहीं की जानी चाहिए। इस तरह की बातें करके हम पार्टी को मजबूत नहीं कर रहे हैं। पायलट को भी साथ लेकर चलना होगा अगर सचिन को साथ नहीं लिया तो सरकार नहीं बनेगी।

राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने भी रंधावा से खुलकर बात की और सीएम गहलोत के समर्थन में कई बातें बताई पूर्णविराम उन्होंने कहा कि सरकार ने अच्छा काम किया है आगे भी इस काम की बदौलत सता आएगी।

गुजरात के प्रभारी और केकड़ी से विधायक डॉ रघु शर्मा ने भी कहा कि कांग्रेस को एक होकर चुनाव लड़ना पड़ेगा ।उन्होंने प्रभारी रंधावा को अकेले में कई बातचीत बधाई। किशनगढ़ से निर्दलीय विधायक सुरेश टॉक ने भी रंधावा को अपने विधानसभा क्षेत्र की बातें बधाई और कहा कि माहौल अच्छा है। अजमेर, टोंक, नागौर, भीलवाड़ा, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, सिरोही और जालोर जिलों के विधायकों बातचीत की।

Previous
Next

Related Posts